नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकाश चौरसिया ने बताया कि टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव) थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर मो. नाजिम, प्रिंस राज आदि उपस्थित थे। उतीर्ण खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में रौशनी कुमारी, आयुष कुमार, अभय कुमार, ईशू कुमार, ग्रीन बेल्ट में देवाश्री, अदित्य कुमार, ग्रीन वन बेल्ट में युवराज कुमार शामिल हैं।
