नवगछिया में सनसनीखेज हत्या: जमीन विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पेट फाड़ा

नवगछिया। पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी 57 वर्षीय कैलाश सिंह की सोमवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनके शरीर को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। घटना नवगछिया में एनएच-31 स्थित एक धर्मकांटा के पास की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कैलाश सिंह की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नवगछिया नगर थाना पुलिस, डायल 112 और डीआईओ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनके पति शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली। कैलाश सिंह अपने ससुराल रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर में रहकर खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कैलाश सिंह की हत्या के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सात वर्ष पूर्व उनकी शादी गंगाधर सिंह की पुत्री पूजा देवी से हुई थी। उनके छह बच्चे—सोनी, लक्ष्मी, प्रीति, दुलारी, विजय और वैष्णवी—अब अनाथ हो गए हैं। पत्नी पूजा देवी ने रोते हुए कहा कि अब बच्चों की देखभाल कैसे होगी।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है