भागलपुर : डिजिटल जनगणना की ओर कदम: अब खुद भरें अपना फॉर्म, प्रशासन ने किया आह्वान

नवगछिया। जनगणना 2026 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी मुखिया के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक संचालित हो रहा है, जिसके प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखी राम मुरमू भी उपस्थित रहे। सभी मुखिया अपने-अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय से ऑनलाइन जुड़े। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सुलतानगंज प्रखंड से शामिल हुए, जबकि विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ और वरीय पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान मकान सूचीकरण अभियान की प्रक्रिया और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना को त्रुटिरहित बनाने के लिए लोगों को स्वयं अपने मकान और परिवार की जानकारी भरने की सुविधा दी गई है। इसके लिए निर्धारित पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर पंजीकरण करना होगा और प्राप्त 11 अंकों के सुरक्षा कोड को सुरक्षित रखना होगा। प्रगणक जब घर आएंगे, तो इसी कोड के आधार पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

लक्ष्य तय, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों से फीडबैक लिया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वे अपना फॉर्म भर चुके हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों से फॉर्म भरवाया जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि पहले दिन कम से कम एक पंचायत में 100 लोगों का फॉर्म ऑनलाइन भरवाया जाए और अगले दिन से इस संख्या को बढ़ाकर 500 तक किया जाए।

छात्रों और स्थानीय कर्मियों की भी ली जाएगी मदद
जिलाधिकारी ने बताया कि नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की मदद से भी अभिभावकों का फॉर्म भरवाया जा सकता है, क्योंकि बच्चे मोबाइल के उपयोग में अधिक दक्ष होते हैं। इसके अलावा जीविका दीदी, विकास मित्र को प्रशिक्षण देकर इस अभियान में सक्रिय रूप से लगाया जाएगा।

प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि जनगणना का कार्य सही और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है