Headlines

नवगछिया : हत्या व तस्करी मामले में फरार 6 आरोपियों के घर हुई.. कुर्की जब्ती

नवगछिया : कोर्ट से आदेश प्राप्त कर परवत्ता पुलिस रविवार को हत्या के पांच एवं शराब कारोबारी के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी यानी कुल 6 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले थाना क्षेत्र के यमुनियां गांव पहुंची। जहां हत्या के आरोप में फरार चल रहे इसी गांव के रोहित साह, विजय साह, दीपक साह, रज्जो कुमारी एवं गायत्री देवी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती शुरू की। जिसके दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के घर को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए घर में मौजूद सारा समान को जब्त कर थाना ले गई। इसके बाद पुलिस टीम पुनः थाना क्षेत्र के ही गरैया गांव पहुंची।

जहां शराब कारोवार के आरोप में फरार विजय कुमार मंडल के घर उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की। किन्तु यहां भी सफलता हाथ नहीं । लगी। जिसके बाद पुलिस ने यहां भी विधिवत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान जेएसआई अविनाश कुमार, राहुल कुमार समेत पुलिस जवान शामिल थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है