नारायणपुर : शनिवार की सुबह चकरामी गांव के अमित मंडल का स्कॉर्पियो पांच बदमाश फर्जी पुलिस वाला बनकर थाना ले जाने का झूठा बहाना बनाते हुए खगड़िया की तरफ भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने उन पांचों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाया। रविवार को नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार मामले की जांच पड़ताल करने के लिए भवानीपुर ओपी पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह के साथ अमित मंडल से भी घटना के बारे में जानकारी लिया। अमित मंडल ने कहा कि पुलिस की जांच से मैं संतुष्ट नहीं हूं। महेशखूंट एनएच-31 चौक और पटना टोल प्लाजा के वीडियो फुटेज में स्कॉर्पियो देखा गया है।
