NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया पुलिस जिला में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

नवगछिया | पुलिस जिला में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी राजेश कुमार ने व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीक थाना में पदस्थापित पुअनि विकास कुमार को कदवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कदवा थाना के थानाध्यक्ष पुअनि नागेश्वर सिंह को नवगछिया आदर्श थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन नवगछिया से पुअनि दुबे देवेश गुरु, पुअनि मुकेश कुमार और पुअनि रमाशंकर पासवान को आदर्श थाना नवगछिया की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं पीएसआई पिंटू कुमार को झंडापुर थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दें। साथ ही आदेश की प्रति संबंधित शाखाओं को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस विभाग के इस कदम को प्रशासनिक मजबूती और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है