NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में जर्जर दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, इलाके में मातम

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बच्ची मीणा कुमारी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, मीणा अपने घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पास में स्थित एक पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और बच्ची मलबे में दब गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

घटना के बाद परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता संजय यादव दिहाड़ी मजदूर हैं। मीणा चार बहनों और एक भाई में से एक थी। इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

ग्रामीणों के अनुसार, जिस दीवार के गिरने से यह हादसा हुआ, वह काफी समय से जर्जर थी। कई बार इसे हटाने या मरम्मत कराने की बात कही गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

मामले में विश्व बंधु कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। प्रथम दृष्टया यह हादसा जर्जर दीवार गिरने से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है