NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया जीरोमाइल चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दिन का अल्टीमेटम

नवगछिया। शहर के व्यस्ततम जीरोमाइल चौक पर सोमवार को नगर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों और ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य अतिक्रमण को हटवाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें नगर परिषद के कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने सख्त लहजे में दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। स्पष्ट कहा गया है कि यदि तय समय के भीतर लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, तो नगर प्रशासन बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है। वहीं, कुछ दुकानदारों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है