Headlines

नवगछिया : नागपुर में युवा डॉक्टर अनंत विक्रम को यूथ आइकन अवार्ड से किया सम्मानित

नवगछिया : नागपुर में पहली ऑल इंडिया होमियोपैथी रिसर्च परिषद का आयोजन 18 व 19 मार्च को सुरेश भट सभागृह में किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑल इंडिया होमियोपैथी रिसर्च परिषद का शनिवार को उद्घाटन हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. विलास डांगरे उपस्थित थे। प्रमुख रूप से डॉ. एन. आर. श्रीवास्तव, डॉ. बी. टी. रुद्रेश, डॉ. बी. ए. सिंह, डॉ. नितीशचंद्र दुबे, डॉ. राम सिंह, डॉ. अरुण भस्मे, डॉ. पी. के. शुक्ला आदि उपस्थित थे।

सुबह की शुरुआत वैज्ञानिक सत्र से हुई। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कोठे ने की। नवगछिया के प्रशिद्ध होमियोपैथी युवा डॉक्टर अनंत विक्रम जी को यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ होमियोपैथी मेडिसिन के संचालक डॉ. धनाजी बागुल, डॉ. विश्वंभर मुरकुटे व डॉ. डी. बी. चौधरी, डॉ. चिमथानवाला व मुुंबई के डॉ. जसवंत पाटील ने हिस्सा लिया। संचालन डॉ. राधिका मुरकुटे व आभार प्रदर्शन डॉ. मनीष पाटील ने किया! यह कार्यक्रम बर्नेट होमियो कंपनी द्वारा आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में सांसद अश्विनी चौबे, सांसद नितिन गडकरी, समीर वानखरे , फिल्म जगत के कवि आनंद कुमार, आशा पारिक, असरानी जी, पेंटल जी, कैलाश खैर, हिमेश रसमिया आदि लोगो ने भी हिस्सा लिया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है