नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग वन का फाइनल मुकाबला तेतरी मैदान, नवगछिया में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच नवगछिया टाइगर और नवगछिया यूथ के बीच खेला गया, जिसमें नवगछिया टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया टाइगर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 270 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया यूथ की टीम दबाव में नजर आई और 167 रन पर ऑल आउट हो गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया के एसडीपीओ ओम प्रकाश उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवगछिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, पूर्व उप प्रमुख गौतम कुमार, बोर्ड अध्यक्ष सरोज झा तथा संयोजक घनश्याम प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।











