नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया T20 क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन मंगलवार को बिहपुर स्थित मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन महागठबंधन की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य मोइन राइन, एमसीसी टीम के अध्यक्ष बैजनाथ झा उर्फ बैजू राजा, मुखिया गुलजार खान, मो. सलाउद्दीन, राजद नेता आजाद अंसारी, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष सरोज झा, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव राजेश कुमार, संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा रहबर खान, सुशील कुमार, अंपायर जनार्दन कुमार व राजू, कॉमेंटेटर ईमान अली एवं मोहम्मद आलम ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी मोनू कुमार ने संभाली। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में नवगछिया जूनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाए। टीम की ओर से नीतीश ने 54 रन और अर्पित ने 42 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईसीसी बिहपुर की टीम 130 रन ही बना सकी। बिहपुर की ओर से राजा कुमार ने 54 रन और मो. सोहेल ने 32 रन का योगदान दिया।
इस तरह नवगछिया जूनियर टीम ने आईसीसी बिहपुर को 30 रन से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन के लिए नीतीश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आयोजन समिति ने बताया कि बुधवार को लत्तीपुर बनाम बिहपुर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।











