NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : लत्तीपुर ने रोमांचक मुकाबले में नवगछिया जूनियर को 5 रन से हराया

बिहपुर। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के तीसरे मुकाबले का आयोजन किया गया। मैच के संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं संयुक्त सचिव इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लत्तीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लत्तीपुर की ओर से सत्यम ने शानदार 45 रन की पारी खेली। वहीं गौतम ने 34 रन, नीतीश ने 25 रन तथा प्रसून सौरव ने 22 रन का अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया जूनियर की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 173 रन पर सिमट गई। नवगछिया जूनियर की ओर से लकी ने सर्वाधिक 62 रन बनाए, जबकि विशाल और अर्पित ने 19-19 रन का योगदान दिया। इस तरह लत्तीपुर टीम ने यह रोमांचक मुकाबला 5 रन से अपने नाम कर लिया।

मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक कुमार, मोहम्मद शमशाद आलम एवं मोहम्मद परवेज आलम मौजूद रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी कन्हैया कुमार और मोहम्मद आलम ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में मोनू कुमार रहे। अंपायरिंग की भूमिका आसिफ रज़ा और मोहम्मद मुनव्वर ने निभाई।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है