नवगछिया टी 20 क्रिकेट लीग के तहत पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला सर्वोदय मैदान बिहपुर में खेला गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनलाइट नारायणपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से इकरामुल ने 28 रन, सैयद ने 21 रन और गौतम ने शानदार 30 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लत्तीपुर टीम दबाव में आ गई और पूरी कोशिश के बावजूद केवल 128 रन ही बना सकी।

इस तरह सनलाइट नारायणपुर ने मुकाबला 50 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
अब सभी की निगाहें टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां रोमांचक संघर्ष की उम्मीद जताई जा रही है।











