नवगछिया : देव दीपावली पर दीपकों की रोशनी से जगमगाएं साईंनाथ दरबार

नवगछिया- अनुमंडल अन्तर्गत नवनिर्मित एकलौता भव्य शिर्डी साईंनाथ मंदिर परिसर साईंनगर सहौरा में‌ श्री सदगुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में कार्तिक पुर्णिमा के अवसर संध्या के समय श्रद्धालुओं ने महाआरती व 108मिट्टी के दीपों‌ की दीपमाला बनाकर हर्षोल्लास पूर्वक देव दिवाली मनाया गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस श्रद्धालुओं ने ईश्वरीय शक्ति का ध्यान कर सुख शांती समृद्धि की मंगलकामना किया वहीं श्री सदगुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा की देवउठनी एकादशी के दिन देवता जागृत होते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के दिन वे यमुना तट पर स्नान कर दिवाली मनाते हैं, इसीलिए इसे देव दिवाली कहते हैं साईंबाबा दिपावली पर संध्या के समय तेल भिक्षाटन में गए लोगों ने अंहकार के कारण तेल नहीं दिया

साईंबाबा श्रद्धा व सबूरी के बल पर पानी से दियों को जलाया एंव सबका मालिक एक है अनौखा संदेश दिया इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, अमिषा साईं ,शशि प्रसाद, मनिषा साईं ,रिंकज, गौरव‌ सहित अन्य मौजूद रहे

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है