नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के छात्र-छात्राओं ने सर सीवी रमन साइंस टैलेंट सर्च एवं रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट में जिला में अव्वल स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार की संध्या नेट पर परिणाम प्रकाशित हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विद्यालय प्रभारी प्राचार्य अमूल्य कुमार वर्मा ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में सर सीवी रमन साइंस टैलेंट सर्च में नवोदय के कक्षा नवम में पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा एवं आठवां साथ ही साथ कक्षा अष्टम विज्ञान में पहला, तीसरा, चौथा, सातवां, आठवां, नौवां एवं दसवें स्थान पर नवोदय के बच्चों ने परचम लहराया है।
वहीं रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट में कक्षा नवम के बच्चों ने तीसरा, चौथा, पांचवां एवं आठवां साथ ही कक्षा अष्ठम में पहला, पांचवां एवं सातवां स्थान पर नवोदय के छात्र-छात्राओं ने कब्जा किया। नवम की विज्ञान के क्षेत्र में भावना प्रियदर्शी एवं अष्टम की गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में जागृति राज ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की ओर से सभी विजेता छात्र-छात्राओं को अव्वल परिणाम के लिए पुरस्कृत किया गया।

