नवगछिया : लॉटरी की तय तिथि पर ड्रॉ नहीं होने पर हंगामा.. लोगों का धैर्य टुटा

नवगछिया : गंगा जहाज घाट नारायणपुर के पास शनिवार को लॉटरी कूपन का तय तिथि पर ड्रॉ नहीं होने पर धारकों ने हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने लॉटरी विक्रेता मधुरापुर निवासी शिवराज पोद्दार को हिरासत में ले लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों ने बताया की सितंबर से छठ पूजा तक घाट के पास बैनर लगाकर माइकिंग कर सौ रुपए प्रति लॉटरी बेचा गया। इस दौरान मेला में सहयोग के नाम पर करीब 28 सौ लॉटरी कूपन बेचे गए। इसके बाद नहीं तो मेला का आयोजन हुआ और नहीं 25 नवंबर को संचालक ने ड्रा निकाला। ड्रा निकलने की राह देख रहे लोगों का धैर्य टूट गया और हंगामा शुरू कर दिया।

पीड़ित लोगों ने संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर भ्रमरपुर निवासी सुमन कुमार झा ने, भवानीपुर ओपी में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है की लॉटरी के नाम पर ठगी कर संचालक और कमेटी द्वारा धोखाधड़ी की गई है। मामले को लेकर भवानीपुर ओपी पुलिस लकी ड्रॉ के संचालक शिवराज पोद्दार को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है