नवगछिया : प्रखंड के ढोड़िया-दादपुर पंचायत के बैरियाराही गांव में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें देखते ही देखते तीन घर जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि अलाव (घूर) की चिंगारी से आग लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी एवं खरीक थाना के पीएसआई अमित कुमार टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा संका। इस अग्निकांड में निरंजन शर्मा एवं पप्पू शर्मा का घर जल गया। साथ ही इसमें घरेलू सामान भी राख हो गए। एक बकरी के झुलसकर मरने की सूचना है। वहीं, राजो शर्मा का घर भी आग से राख हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
कोरचक्का गांव में अगलगी में दो घर जले
बिहपुर धरमपुररत्ती पंचायत के कोरचक्का पूर्वी भाग में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक लगी आग से दो घर राख हो गए। जानकारी के अनुसार इस घटना में अदालत यादव व मदन यादव के घर में रखे 40 हजार की नकदी समेत अनाज, जेवर – आदि घरेलू सामान राख हो गए। आग से लगभग पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने स्थानीय अधिकारी व फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सामान जल चुके थे। शनिवार सुबह बिहपुर आरओ आमिर हुसैन भी मौके पर पहुंचे।

