नवगछिया स्टेशन पर गुरुवार को खगड़िया के रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा की उपस्थिति में ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 254 बेटिकट यात्रियों को हिरासत में लिये गये। पकड़े गए यात्रियों में से 224 से 90 हजार छह सौ रुपये वसूले गये। वहीं 30 यात्रियों द्वारा तत्काल जुर्माने की राशि नहीं देने पर न्यायिक दंडाधिकारी के पास प्रस्तुत किया गया तथा कार्रवाई की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेलवे दंडाधिकारी के नवगछिया आने के साथ ही टीटीई रामबालक सिंह के नेतृत्व में विश्वजीत सहित अन्य टीटीई ने छह से अधिक ट्रेनों सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नीरज कुमार पांडेय, रेल थानाअध्यक्ष भोला महतो सहित कई रेल कर्मी एवं जवान उपस्थित थे।

