नवगछिया : गंगा दशहरा के अवसर पर नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मां गंगा की आराधना करते हुए पूजा अर्चना किया. वहीं इस मौके पर रंगरा चौक प्रखंड के तिनटंगा दियारा गंगा किनारे वाले गांव मे स्वच्छ गंगा स्वच्छ जीवन, गंगा सफाई पर जनसंपर्क अभियान चलाये.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम मे नमामि गंगे परियोजना के जिला संयोजक प्रमोद मंडल, जिला सह संयोजक नवीन कुमार ठाकुर, मंडल संयोजक मनोज मंडल, सह संयोजक दिनेश मंडल, जिला कार्य समिति सदस्य नरेश पासवान, सुबोध मंडल, अशोक, रीणा देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, पवन कुमार, पप्पू मंडल, अवधेश मंडल, कैलाश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. इस दौरान प्रखंड के झल्लू दास टोला, ज्ञानी दास टोला, नवटोलिया, विनटोली, उसरैहिया महराज मंडल टोला, कुतरू टोला में जागरूकता अभियान चलाया गया.

