नवगछिया : बाढ से लगभग सात हजार की आबादी को चारों और से घेरकर घर में पानी प्रवेश -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से कटाव के बाद आए बाढ से लगभग सात हजार की आबादी को चारों और से घेरकर घर में पानी प्रवेश कर गए हैं.ग्रामीण घर छोड़कर नाथनगर, सुल्तानपुर, शाहपुर में पलायन कर रहे हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समाजसेवी संजय भारती ने बताया कि दुधैला गांव में पांच दिनों से पानी घर में प्रवेश कर गया है.गंगा कटाव से सात वार्ड संख्या एक,दो,तीन, चार,पांच,छ:,आठ आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं. बाढ के कारण लोग चौकी के उपर चुल्हा रखकर भोजन बनाने के लिए मजबुर है.

प्रशासन की उदासीनता के कारण बाढ के गंदे पानी पीने के लिए मजबुर हैं साथ ही रौशनी, नाव,पशुचारा,दवाओं की मुकुम्मल व्यवस्था नहीं है.वहीं आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि पटना से सर्कुलर है कि घर में बाढ से सात दिनों तक पानी प्रवेश करके रहता है तो उसे सरकार द्वारा सरकारी लाभ मुहैया कराई जाएगी.