नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के छ: गांव बाढ की चपेट में आ गए हैं. मुखिया रुपेश कुमार मंडल ने बताया कि पंचायत के बड़ी विशनपुर, अमरी,नुरुउद्दीनपुर, दुधैला, छोटी बिशनपुर, मिर्जापुर, फुलवरिया गांव चारों और से गंगा नदी से आए बाढ कीचपेट में आ गए हैं, मध्य बिधालय अमरी,मध्य बिधालय नुरुउद्दीनपुर दुधैला में पानी प्रवेश कर गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुखिया की पहल पर नारायणपुर बीडीओ अजय कुमार राय,सीओ रामजपी पासवान, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर नाव से शहजादपुर पहुंच बाढ का निरिक्षण किया.


मुखिया रुपेश मंडल ने आवेदन देकर पदाधिकारी से शुद्ध पेयजल को लेकर उंचे जगहों पर 15 चापाकल, अस्थाई शौचालय, मवेशी का चारा, स्वास्थ्य शिविर कैंप, प्लास्टिक के साथ बाढपीड़ीत परिवारों को राहत सामग्री देने की मांग की है. वहीं बीडीओ अजय कुमार राय एवं सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि बाढ की वस्तु स्थिति से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा. पदाधिकारी के निर्देशानुसार राहत सामग्री बाढ पीड़ितों को दी जाएगी.
