गोपालपुर : शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देश पर एमडीएम डीपीओ नीलिमा कुमारी ने किया आदर्श मध्य विद्यालय सैदपुर का औंचक निरीक्षण .उन्होंने बताया कि हमलोगों को मुख्यालय से 13विन्दुओं पर विद्यालय में जाँच कर चार बजे संध्या तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था .उन्होंने विद्यालय के बच्चों से एमडीएम के बारे में जानकारी ली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि विद्यालय में किसी तरह का अभिलेख नहीं पाये जाने पर गहरी नाराजगी जताई.शिक्षकों के द्वारा पाठ टीका नहीं बनाये जाने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया .उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच आपसी सामंजस्य भी नहीं है.उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर असंतोष जताया.डीपीओ को सैदपुर के ग्रामीण दिनेश राय ने कहा कि मैडम पाँच वर्षों से मेरे बच्चों को ना तो पोषाक राशि ना तो छात्रवृत्ति की राशि मिली नहीं है.


अभिभावक दिनेश राय ने कहा कि मेरा पुत्र प्रिंस कुमार व पुत्री पूजा कुमारी है.दिनेश राय की शिकायत पर डीपीओ ने स्वयं दोनों बच्चों की उपस्थिति पंजी मँगा कर देखा.दोनों बच्चों की संतोषप्रद उपस्थिति देखकर कर उन्होंने प्रधानाध्यापक से पूछा कि आखिर क्यों नहीं इन बच्चों को लाभ दिया गया.इसका कोई संतोष जनक जवाब विद्यालय प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया.
