खरीक । खरीक पीएचसी के पास स्थित ट्रायसम भवन में सोमवार को एडीपी योजना के तहत दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण बांटे गए। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक ई. कुमार शैलेंद्र, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख शंकेर प्रसाद यादव, उप प्रमुख मजहरूल हक आदि ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिविर में पहुंचे 208 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, लाठी समेत अन्य सहायक उपकरण का वितरित किए गए। इस मौके पर सांसद ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, मुखिया पति मनीष कुमार मौजूद रहे।
