नवगछिया – रंगरा के भगवती मंदिर परिसर में खेले जा रहे अंतर जिला महिला पुरुष डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सबौर भागलपुर की टीम ने मकनपुर की टीम को पराजित किया तो बालिका वर्ग में विजेता रंगरा की टीम ने साहिबगंज की टीम को पराजित पर खिताब पर कब्जा जमा लिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि उक्त आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विस्तार केंद्र रंगरा के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. विजेता और उपविजेता टीम को अभाविप के प्रांत संयोजक भरत सिंह जोशी जी और अवर निरीक्षक कृष्णमोहण जयसवाल ने मेडल और सील्ड से सम्मानित किया.

कार्यक्रम के बाद सभी अभाविप कार्यकर्ताओं को मुख्य ग्रामीण अतिथियों ने अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया. मौके पर प्रखंड सह संयोजक बेचन कुमार, श्रवण, सुजीत, सूरज, समाजसेवी प्रियतोष कुमार सिंह, धर्मेश झा, प्रदीप ठाकुर उर्फ लालू , पवन ठाकुर उर्फ बंटी, विनोद मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, पुनीत नीतीश एवं अन्य मौजूद थे.
