रंगरा – रंगरा पुलिस शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को गुरुवार को चापर मोर के पास से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि 21 जुलाई को ननिहाल से लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की बाबत लड़की के ननिहाल पक्ष के लोगों ने ही गांव के एक लड़के को आरोपित करते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. रंगरा पुलिस ने गुरुवार को लड़की का बयान कलमबद्ध करवाया है. जिसमें लड़की ने कहा है कि विशाल नाम के लड़के ने उसका अपहरण कर लिया था.

रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है और न्यायालय में भी बयान कलमबद्ध करवाया गया है. जबकि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
