NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नेपाल द्वारा अतिरिक्त वाटर डिस्चार्ज होने से 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, दहशत -Naugachia News

खरीक : कोसी नदी में उफान और नेपाल द्वारा अतिरिक्त वाटर डिस्चार्ज होने से खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मानपुर के तकरीबन 200 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोकमानपुर बालू टोला समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने से दहशत हो गया है लोग अपने-अपने घरों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं. पिछले इलाके के घरों में तकरीबन 3 फीट से 4 फीट तक पानी प्रवेश कर गया है.

Whatsapp group Join

लोकमानपुर के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से बाढ़ राहत सामग्री वितरण कराने की मांग की है बाढ़ का पानी फैलने से पंचायत के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया.लोकमानपुर के बालू टोला में 50,पुआरी टोला में 20,गोढ़ीयारी टोला में 60,सिंहकुंड के झिलेबियामोड़, सिमरतल्ला एवं बालू टोला में कुल करीब 60 से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर गया है.बाढ़ का पानी गाँव की ओर बढ़ बढ़ता जा रहा है. जल स्तर बढ़ने का यही सिलसिला जारी रहा तो रात तक कई घरों में बाढ़ का पानी फैल जाएगा.

लोग घरों का समान समेटकर सुरक्षित स्थल की ओर जाने की तैयारी करना शुरू कर दिया है.पंसस पति भिखारी यादव ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को देने के बाबजूद अब तक कोई देखने तक नहीं आया हैं जिसके कारण लोगों में आक्रोश है. सीओ विनय शंकर पांडा ने बताया कि नीचले स्तर के कुछ घरों में पानी प्रवेश किया है.गुरूवार को सीआई एवं हल्का कर्मचारी को आकलन के लिए लोकमानपुर भेजा जाएगा.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है