NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: सेल्फी लेने के दौरान कोसी नदी में दो युवक डूबे, एक का शव बरामद

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पुनामा प्रताप नगर पंचायत अंतर्गत गांव के समीप कोरचक्का कोसी नदी में सेल्फी लेने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर के बाद की है। जब अपने सहयोगी के साथ मिल्की गांव निवासी विकास साह के पुत्र आनंद कुमार एवं नवटोलिया मिल्की गांव निवासी गुलशन मंडल के पुत्र गौरव कुमार अपने दोस्त आशीष एवं अन्य लोगों के साथ कोसी नदी पार होकर ककड़ी, तरबूज की खेत में गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहां से वापस आने के दौरान  सभी कोसी नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान सभी दोस्त एक दूसरे का हाथ पकड़ कर कर सेल्फी लेने लगे। इसी में आनंद एवं गौरव दोनों डूब गये और दोनों की मौत हो गई। हालांकि आनंद का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को निकालने का प्रयास किया गया। स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गयी। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव अपने सहयोगी के साथ पहुंचे जहां पर हल्का कर्मचारी द्वारा मृतक के परिजनों को सहयोग करने की बात कही। देर शाम तक गौरव कुमार का शव स्थानीय लोगों के सहयोग से बरामद किया गया। वहीं आनंद का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।

एक दिन पहले भी एक युवक की यही डूबने से हुई थी मौत

मालूम हो कि इसी स्थान पर रविवार दोपहर में उजानी वार्ड नंबर चार के मो. अबूजर की मौत डूबने से हुई थी। इस घटना के बाद भी लोगों ने सीख नहीं ली  और एक दिन बाद दो लोगों की डूबने से जान  चली गयी। देर रात तक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव और पार्षद मुन्ना भगत शव को खोजवाने में लगे हुए थे। वही शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

गौरव का शव मिलते ही मां की हालत बिगड़ी

कोसी नदी  में डूबे छात्र गौरव का शव मिलने के बाद परिजनों के चीख पुकार से इलाका गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गौरव की मां  अनिता देवी बार-बार अपने बेटे को खोज  कर बेहोश हो रही थी। वह कह रही थी हमारो बाबू केय बुलाया दो, बाबू  हमारा छोरी के  भागी गलौ छै, हमरा छोड़ी दे हम्मी बाबू के खोजी के लान वे। गौरव इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में   दसवीं का छात्र था। उसकी बहन मौसम ने बताया कि की तीन भाई बहन में सबसे बड़ा दिलखुश और दूसरा गौरव था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है