NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बिना सुरक्षा मानक संवेदक रख रहे हैं स्लैब, हो सकती है बड़ी घटना..

नवगछिया। नवगछिया मुख्य बाजार को प्रखंडों और सीमावर्ती जिलों से जोड़ने वाली सड़क पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा है। निर्धारित समय पर यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पिछले वर्ष नवंबर में यह कार्य पूरा हो जाना था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं यहां पर पुल निगम एवं कार्य कर रहे संवेदक द्वारा तीन-चार सौ मीटर लंबी सड़क के किनारे कई मीटर गहरा खुदाई कर दी गयी। जबकि नवगछिया हरनाथचक मुख्य बाजार जाने आने वाला यह प्रमुख सड़क है। हजारों गाड़ी रोजाना आती-जाती है फिर भी सुरक्षा मानकों का पालन किए बगैर ही स्लैब डालने से पहले यहां पर बाईपास सड़क का उपयोग आम वाहनों को करना था।

लेकिन यहां पर किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। कोई बड़ा हादसा किसी भी समय यहां हो सकता है। वहीं पुल निगम के अभियंता बताते हैं कि संवेदक को नियम के तहत कार्य करने का निर्देश दिया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है