बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 45 लीटर देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को 13 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर बिहपुर थाना टीम ने शाहपुर दियारा स्थित मकई के खेत में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान कुल 45 लीटर देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के आरोप में मनोज मंडल को गिरफ्तार किया। मनोज मंडल कैलाश मंडल का पुत्र है और शाहपुर, भवानीपुर, भागलपुर का निवासी है।

इस संबंध में बिहपुर थाना में कांड संख्या 94/26, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30 (ए) (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामद किए गए सामानों में 45 लीटर देशी शराब, दो गैस सिलेंडर, दो बड़े टसले, दो बड़े ड्रम, रेगुलेटर सहित दो गैस चूल्हे और एक बड़ा पाइप लगा शराब बनाने का उपकरण शामिल हैं।













