नवगछिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात अपराधी शिवा यादव भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 11 अप्रैल 2026 को की गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में राजकिशोर पासवान ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शिवा यादव और चार-पांच अन्य लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की और फायरिंग की थी।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने पहले भी उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया था। इस आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच से मिली सफलता
पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा यादव, सिंटू कुमार उर्फ सुजीत यादव और कन्हैया यादव शामिल हैं। सभी आरोपी भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के निवासी हैं।

हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शिवा यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ भवानीपुर थाने में पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें उसे आरोपपत्रित किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet