NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: पिकअप वैन से 442 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया में मद्य निषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के सरायकेला जिला अंतर्गत आदित्यपुर निवासी 25 वर्षीय भगवान बारी और 19 वर्षीय रोहन लाल के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध शराब की बड़ी खेप नवगछिया लाई जा रही है। इसके बाद मद्य निषेध थाना की टीम ने जाह्नवी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 442.80 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.31 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की डिलीवरी कहां की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मद्य निषेध थाना पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है