नवगछिया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर कुल 458 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब के साथ एक टोटो वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झंडापुर स्थित इमली चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक टोटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से 12.96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से टोटो चालक हिरण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब तस्करी में संलिप्त इकबाल उर्फ जटुर अली, रामफल कुमार और देवेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।













