Headlines

न्‍यूज बुलेटिन: बिहार की पांच बड़ी खबरें (20/11/2017)

1. CM नीतीश की सभा में ANM कार्यकर्ताओं का हंगामा, सीएम ने फटकारा-शर्म करो

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। बेतिया के भीतिहरवा में आयोजित चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहीं एएनएम अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगी।

 2.बक्सर के OSD ने सुसाइड नोट लिखा-मैं मौत से मिलना चाहता हूं, मौत बनी पहेली

पटना [जेएनएन]। बक्सर के भूअर्जन पदाधिकारी और डीएम के ओएसडी तौकीर अकरम ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह पंखे से लटकता हुआ उनका शव बक्सर स्थित निजी आवास से बरामद किया गया। अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में तौकीर ने लिखा है-आत्महत्या के पीछे कोई और जिम्मेदार नहीं है। मैं खुद ही मौत से मिलना चाहता हूं।

3. लालू के अनोखे बोल: जेल में भी की थी बादशाही, जेल के बाहर भी हूं राजा

 पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मैं जेल में भी था तो राजा था और जेल के बाहर भी बादशाह हूं। लालू ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे जेल भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई है, लोग डरे हुए हैं कि लालू जेल के बाहर रहेगा तो इनकी मुसीबत बढ़ेगी, इसीलिए चुनाव होने से पहले लालू को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

4. धोखे से पिला दी शराब: नशे में झूमती लड़की से पांच दोस्तों ने किया गैंगरेप

भागलपुर [जेएनएन]। दोस्त ने ही धोखा दिया, फोन करके गर्लफ्रेंड को अपने कमरे में बुलाया और फिर पांच दोस्तों संग पार्टी मनाई। लड़कों ने धोखे से लड़की को शराब पिला दी और फिर नशा आने के बाद पांचों लड़कों ने नशे में झूमती लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया।

5.आतंकी मुठभेड़ में शहीद ज्योति प्रकाश का पार्थिव शरीर पहुंचा बिहटा एयरफोर्स

पटना [जेएनएन]। जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद बिहार के रोहतास के ज्योति प्रकाश निराला का शव सोमवार सुबह बिहटा एयरफोर्स केंद्र पहुंचा, जहां वायुसेना और आर्मी के अधिकारियों और जवानों ने शहीद को सलामी दी और पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजने की तैयारी हो रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है