भागलपुर : एक दुल्हन शादी कर ससुराल आई और पहली ही रात दूल्हे को देख सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया और फिर वो शादी के जोड़े में ही अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी के घर पहुंचने के बाद उसने भी अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की प्रेमी के घर के ही बाहर धरने पर बैठ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुल्हन ने कहा- घरवालों ने जबरदस्ती कराई थी शादी
बताया जा रहा है कि लड़की की फैमिली ने उसकी जबरदस्ती शादी कही और करा दी थी। लड़की ने शादी के पहले ही अपने अफेयर के बारे में बताया था। लेकिन घरवाले नहीं माने। शादी के बाद जब वो ससुराल पहुंची तो पहली रात ही उसने दूल्हे को बता दिया कि वो उसे पसंद नहीं है और वो किसी और प्यार करती है।

मोबाइल से शुरू हुआ था अफेयर
लड़की ने बताया कि भागलपुर के सबौर के रहने वाले उसके प्रेमी से उसका अफेयर मोबाइल के जरिए शुरू हुआ था। उसने बताया कि दोनों की बातचीत शरू हुई और फिर ये अफेयर में बदल गई। लड़की ने बताया कि दूल्हे के घर से आने के बाद प्रेमी उसे अपनाने से इनकार कर रहा है।लड़की का कहना है कि जिससे उसकी शादी हुई है वो उसका चेहरा नहीं देखना चाहती और वो पागल है।
उधर, जैसे ही मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। गांव के मुखिया शंकर मंडल ने बताया कि लड़की बालिग है जबकि, जबकि उसका प्रेमी नाबालिग है। गांव के लोगों से बातचीत हो रही है। फिलहाल, लड़की के घरवालों को बता दिया गया है, उसे उसके घर भेज दिया जाएगा।
