Headlines

पोस्ट ऑफिस देने जा रहा है बिहारवासियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा बहुते कुछ ..

डाक विभाग जितना बड़ा नेटवर्क किसी और विभाग का नहीं है. अब डाक विभाग अपने सेवा का विस्तार करने जा रही है. सिर्फ डाक टिकट बेचने व चिट्ठी पहुंचाने वाला विभाग ने अब बैंकिंग सेवा, पोस्ट शॉपिंग खोलने की योजना तैयार कर ली है. इस पोस्ट शॉपिंग के माध्यम से लोगों को एक छत के नीचे डाक विभाग से मिलने वाले सभी सामान उपलब्ध कराये जायेंगे. यही नहीं अब पोस्ट ऑफिस रेलवे टिकट बुकिंग की भी सुविधाएं अपने ग्राहकों को देने जा रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोस्ट शॉपिंग में गंगाजल, एलईडी लाइट व ट्यूब, हैंड क्राफ्ट के समान, डाक टिकट, आधार कार्ड बनाने से लेकर संशोधन करने और रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हैंड क्राफ्ट के सभी सामान भी मिलेंगे. डाक विभाग के अधिकारी ने इसके पीछे का कारण बताते हुआ कहा कि हैंड क्राफ्ट से जुड़े कारीगरों को उचित मजदूरी मिले और लोगों को सस्ते सामान मिल जाएं यही उद्देश्य हमारा है.

पोस्ट शॉपिंग की शुरुआत पटना जीपीओ से शुरू की जायेगी. हालांकि अभी जीपीओ में एलईडी लाइट व ट्यूब, गंगाजल, आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ डाक टिकट मिल रहा है, लेकिन अभी यह प्रक्रिया बिखरी हुई है. अब हैंड क्राफ्ट के सामान के साथ इस माह में पोस्ट शॉपिंग की शुरुआत कर दी जायेगी. इसके साथ ही नालंदा, नवादा और भागलपुर स्थित डाकघरों में पोस्ट शॉपिंग की शुरुआत की जायेगी. इसके साथ ही 31 दिसंबर तक 13 और शहरों के डाकघरों में पोस्ट शॉपिंग की शुरुआत की जायेगी

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है