Headlines

भागलपुर : देह व्यापार के दलदल में फंसी युवती भागकर पहुंची जीरोमाइल थाना, थानेदार को सुनाई आपबीती

देह व्यापार के दलदल में फंसी पूर्णिया की एक युवती भागकर शुक्रवार को जीरोमाइल थाना पहुंची। थानेदार को आपबीती सुनाई। पुलिस ने ज्योति विहार कॉलोनी स्थित रैकेट के अड्डे पर पहुंची, लेकिन इसके पहले संचालक भाग गया था। युवती ने एसएसपी से मिलकर सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने इस संबंध में पूर्णिया एसपी से बात की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीरोमाइल थानेदार को आवेदन भवानीपुर थाना को भेजने का निर्देश दिया। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के डहुआ इलाके की युवती ने कहा कि डेढ़ साल पहले इलाके के चंदेश्वरीमंडल का पुत्र टिंकू मंडल और मधेपुरा जिले के बिहारीगंज इलाके के मनोहर मंडल का पुत्र मिथिलेश मंडल ने अपहरण कर लिया था। बरारी थाना के गंगा किनारे एक मकान में लाकर रखा। वहां पर दोनों ने नशे की दवाई देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद ग्राहकों को बुलाकर देह-व्यापार कराने लगा।

विरोध करने पर मारपीट कर नशे की सूई दे दी जाती थी। देह-व्यापार के धंधे में मिथिलेश की पत्नी गुड़िया कुमारी भी शामिल हैं। कहा- गांव की तीन लड़कियों का अपहरण कर देह व्यपार कराया जा रहा है। 10 लड़कियों कोबरारी, जीरोमाइल और ज्योति विहार कॉलोनी में रखकर देह व्यापार कराया जा रहा है। लड़कियों को कमरे में बंद रखा जाता है। बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। सूचना पर पहुंचे परिवारः युवती ने कहा कि दो दिन पहले प्रमोद नामक एक ग्राहक आया था।

इस धंधे से परेशान होकर भागना चाहती थी, लेकिन भाग नहीं पाती थी। ग्राहक प्रमोद के सहारे भागकर थाना पहुंची। जीरोमाइल थानेदार राजरतन ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। दोपहर बाद परिवारवाले जीरोमाइल थाना पहुंचे। युवती के पिता दिल्ली में काम करते हैं। युवती के लापता होने पर पिता घर से आकर बेटी की खोजबीन की।

थाना को सूचना दी गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गयी। युवती के परिवारवालों ने कहा कि गांव में गरीबी के कारण पुरुष राज्य से बाहर मजदूरी करते हैं। घर में महिलाएं और बच्चे रहते हैं। देह व्यापार कराने वाले रैकेट गरीब परिवार की लड़कियों का अपहरण कराते हैं। जीरोमाइल थानेदार ने कहा कि एफआईआर दर्ज करयुवती को पूर्णिया भेजा जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है