अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में मचे भारी बवाल के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है। बिहार के जिन जिलों में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद रहेंगी उनमें कैमूर,भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण शामिल है। इन जिलों में 17 जून की दोपहर 2:00 बजे से 19 जून तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। साथ ही साथ सोशल मीडिया एप्लीकेशन भी प्रभावित रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह पहला मौका है जब सरकार ने एक साथ बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक एक साथ 12 जिलों में इंटरनेट, टेलीफोन मोबाइल सेवा के साथ सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।

बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद रहेंगी उनमें कैमूर,भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद कर दिया गया है।

