नवगछिया : इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल, साइबर थाने में शिकायत

Crime Reoprts

नवगछिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डालकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता के आवेदन के अनुसार, महदत्तपुर के एक युवक पर आरोप है कि वह उसकी तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपित इन संपादित फोटो और वीडियो के जरिए लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने और सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने की मांग की है। उसने अपने आवेदन में संबंधित इंस्टाग्राम आईडी का भी उल्लेख किया है।

साइबर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बदनाम करना और ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत साइबर थाना या नजदीकी थाना को दें।