युवक कर रहा था ये काम ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और पुलिस आई-Naugachia News

बिहपुर

ढोढ़ीया में अनाज की कालाबाजारी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के ढोढिया पंचायत में डीलर शनिवार को जन वितरण प्रणाली की दुकान में गरीबों के बीच खाद्यान्न वितरण के लिए भेजे गए अनाज की कालाबाजारी करवा रहे थे.भनक लगते ही पूर्व मुखिया उमेश पासवान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि समेत अन्य  ग्रामीणोंने अनाज को अपने कब्जे में लेकर अनाजकी कालाबाजारी कर रहे युवक को बंधक बना लिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

घटनास्थल से पूर्व मुखिया उमेश पासवान ने मामले की सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम को दिया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की जांच की है.

देर रात तक इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि अब तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खरीक की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन नहीं दिया है .पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.