नवगछिया : कोचिंग गए दो सगे भाई लापता, परिवार में मचा हड़कंप

NEWS

नवगछिया : गोपालपुर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कोचिंग पढ़ने गए दो सगे भाई अचानक लापता हो गए हैं। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, डिमाहा गांव निवासी राजेश चौधरी के दोनों बेटे—बड़ा बेटा हर्ष राज और छोटा बेटा मोक्ष कुमार—शुक्रवार की शाम साइकिल से लतीपाकर धरहरा स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद शनिवार को पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर छानबीन जारी है।

साथ ही, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों छात्रों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित बरामद किया जा सके।