नवगछिया: अपर मुख्य सचिव बिहार द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत मुरली के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरली में मुखिया प्रदीप मंडल की अध्यक्षता में बाल सभा का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाल सभा में पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने भागीदारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक यादवेंदु यादव ने किया।मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के प्रति घरेलू और अन्य हिंसा के प्रति अवगत कराया और अपने आप को इन चुनौतियों से सामना करने के तरीकों पर ध्यान आकृष्ट कराया।


कार्यपालक सहायक मोहन पोद्दार ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश का भविष्य बने अच्छा, जब शिक्षित और तंदुरुस्त हो बच्चा। वही पंचायत के मुखिया के द्वारा 200 से ज्यादा बच्चो को पेंसिल, रबर और टॉफी बांटा गया
सरपंच ने भाषण में कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। मौके पर शिक्षक जयप्रकाश साह, प्रवीण कुमार , ललित कुमार, रमेश जयसवाल, अनिता कुमारी, नूरजहां बेगम पिंकी कुमारी, उप सरपंच, वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव और पंचायत के सभी कर्मी सहित सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल हुए।
