Headlines

नवगछिया : 32 मवेशियों के साथ रंगरा पुलिस ने 5 मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार

नवगछिया – 32 मवेशियों के साथ रंगरा पुलिस ने 5 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि मवेशी तस्कर मवेशियों की बिक्री करने दूसरे जिले में ले जा रहे थे. रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भवानीपुर टावर चौक कर राष्ट्रीय राजमार्ग से 5 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुल 32 मवेशी और तेरा ₹1300 नगद भी जब्त कर लिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार मवेशी तस्करों में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी मोहम्मद निहाल, मोहम्मद सैफ उल हक, मोहम्मद साकिब, अख्तर अली, भवानीपुर रंगरा निवासी रंजीत कुमार यादव है. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है