नवगछिया । गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो किलो गांजा के साथ कारोबारी को थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी बजरंगबली मंदिर के पास से बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी रंगरा ओपी क्षेत्र के भीमदास तिनटंगा दियारा का संजय यादव है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गांजा कारोबारी संजय यादव कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के डुमरिया नवाबगंज के अमरेन्द्र मंडल से खरीद कर भागलपुर डिलीवरी देने जा रहा था। उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
