Headlines

नवगछिया : दिन में कार्य करने में काफी परेशानी होगी और नवगछिया बाजार में जाम लग जाता है

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि कुमार भारती ने रविवार को नवगछिया शहर में चल रहे नमामि गंगे परियोजना का जायजा लिया है. मालूम हो कि वर्तमान में शीतल सिंह पोखर के समीप पाइप लगाने का कार्य किया जा रहा है. विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने परियोजना के संदर्भ में जानकारी ली और परियोजना के निर्माण के संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायतों से भी कार्य करा रहे ठेका एजेंसी के लोगों को अवगत कराया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि नवगछिया स्टेट बैंक के पास करीब 6 माह से गढ़ा खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है. तत्काल भरने के लिए संवेदक को कहा गया है. विधायक प्रतिनिधि ने कहा महाराज जी चौक तक पाइप लगाने का कार्य किया  जाना है.

शीतल सिंह ने पोखर के बाद से कार्य जैसे ही आगे बढ़ेगा तो दिन में कार्य करने में काफी परेशानी होगी और नवगछिया बाजार में जाम लग जाएगा. ऐसी स्थिति में संवेदक को सिर्फ रात में ही काम करने के लिए कहा गया है. श्री भारती ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने दी है और वे पूरे मामले से गोपालपुर विधानसभा के विधायक को अवगत कराएंगे.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है