नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया, इस्माइलपुर, कदवा एवं गोपालपुर प्रखंड के कई गांवों में जलजमाव की समस्या के मद्देनजर जिला अधिकारी को पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार की शिकायत करते हुए नाराजगी व्यक्त की है. सांसद ने पत्र में कहा है कि जलजमाव की समस्या एक बड़ी समस्या है, जिसका निदान नहीं किया गया तो आए दिन किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सांसद ने कहा की जलजमाव की समस्या को देखते हुए बाढ़ प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार को उन्होंने कई बार टेलीफोन से समस्या का निदान करने का निर्देश दिया था, लेकिन उक्त समस्या का अब तक निराकरण नहीं किया गया जो खेद जनक है.
सांसद ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इस समस्या के संदर्भ में तुरंत संज्ञान लेते हुए इसका निराकरण करना सुनिश्चित करें और इस कार्रवाई से हमें भी अवगत कराएं. सांसद ने अपने पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार को भी प्रेषित किया है.

