NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : सीवान व वैशाली को राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन का खिताब

नवगछिया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर में खेली जा रही स्व. प्रयाग सिंह व समुद्री देवी स्मृति 30वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष के विजेता सीवान ने नवगछिया को 25-35, 35-30, 35-32 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने सीवान को 35-25, 35-20 से हराकर आठवीं बार विजेता का खिताब जीता।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुरुष वर्ग के फाइनल में सीवान की ओर से आशीष ओझा, सुमित, अविनाश, पवन गोंड, हर्षित ओझा ने व नवगछिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित शर्मा, मो. सैफ अली, गुलशन, मुकुल, सूरज ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में वैशाली की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह, वंदना कुमारी, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुस्कान कुमारी ने व सीवान की ओर से गीता कुमारी, काजल कुमारी, अनु कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में बेगूसराय व पटना को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान एवं महिला वर्ग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान सारण व बेगूसराय को प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सीवान के आशीष ओझा को एवं महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वैशाली की प्रिया सिंह को दिया गया।

इससे पूर्व खेले गये पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सीवान ने बेगूसराय को 28-35, 35-30, 35-26 से, दूसरे सेमीफाइनल में नवगछिया ने पटना को 35-32, 36-34 से एवं महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वैशाली ने सारण को 35-26, 35-28 से व दूसरे सेमीफाइनल में सीवान ने बेगूसराय को 34-36, 35-31, 35-24 से पराजित किया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है