NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : श्राद्ध में शामिल होने आया, सुबह बगीचे में लटका मिला शव

बिहपुर:  प्रखंड के मड़वा महंत स्थान से आगे पश्चिम और नन्हकार ढाला के पहले बायी तरफ बगीचे में सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे पेड़ से लटका एक शव मिला। किसी की नजर लटकते शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर और झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार दलबल के साथ और नवगछिया से एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. हेमशंकर मिश्रा के पुत्र संजय मिश्रा (38) के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ भागलपुर के बरारी में रहता था। वहां छोटी-मोटी दुकान चलाकर पूरा परिवार अपनी जीविका चलाता था।

रविवार को अपने गोतिया के ही श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही थी। यह हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा तो पुलिस की जांच से ही होगा। मृतक मजदूर था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है