बिहपुर : प्रखंड के एक ईट भट्ठे पर मजदूरी कर रहें बंगाल के मजदूर की बेटी का शादी की नीयत से सोमवार को अपहरण हो गया है. वेस्ट बंगाल कूच बिहार के मजदूर मफीजुल शेख ने बिहपुर रेलवे जीआरपी को आवेदन दे बताया कि मैं अपनी बेटी को गांव पहुंचाने बिहपुर रेलवे स्टेशन पर 12 बजे अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेरी बेटी शौचालय के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकली, तो प्रमोद कुमार मेरी पुत्री को प्यार के झांसे में फंसा कर शादी की नीयत से बाइक से मेरी आंखों के सामने लेकर भाग गया. रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि मामला प्रेम का है आवेदन प्राप्त हुआ है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की नाबालिग है. प्रमोद कुमार पहले से शादीशुदा है. उसे चार बच्चे हैं. प्रमोद कुमार उसी ईंट भट्ठा पर काम करता था, जहां लड़की और उसके माता-पिता काम करते हैं.














