NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नवगछिया : भवानीपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मधेपुरा और खगड़िया कोर्ट से जारी इश्तिहारों को संबंधित आरोपियों के घरों पर नोटिस चिपकाए गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि आशाटोल गांव के प्रमोद कुमार के खिलाफ इश्तिहार चिपकाया गया, जो उत्पाद अधिनियम के मामले में फरार हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी प्रकार, मधुरापुर गांव के मो. तस्लीम और महेंद्र यादव के खिलाफ भी खगड़िया कोर्ट से इश्तिहार तामिला किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मधुरापुर के कमली यादव के खिलाफ भी इश्तिहार जारी किया गया, लेकिन उसे अब मृत घोषित किया जा चुका है।

यह अभियान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है और पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। इसके अलावा, गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजीव कुमार के खिलाफ भी इश्तिहार तामिला किया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है