नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया, इस्माईलपुर, रंगरा एवं गोपालपुर प्रखंड में सोमवार से नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में शुरू कर दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ पठन-पाठन की जानकारी अगले 6 दिनों तक दी जायेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोमवार को साधन सेवी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी द्वारा शिक्षण गतिविधियां पाठ टीका, पाठ योजना, वर्ग संचालन, विभाग के कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही प्रखंड साधन सेवी भी मध्याह्न भोजन द्वारा अलग-अलग तरीके से इसको समझाया गया।
वहीं मंगलवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व इसके मिलने वाले की जानकारी दी जायेगी। विभागीय अभियंता द्वारा भी रखरखाव, भवन निर्माण की जानकारी दी जाएगी। बुधवार को बीआरपी द्वारा यूपी के गतिविधि लेखा संधारण की जानकारी दी जानी है। एसएनए के लेखा संधारण संबंधी जानकारी दी जाएगी।
गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के जनहित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। शुक्रवार को अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी जानकारी दी जायेगी। इसके साथ-साथ श्रम परिवर्तन पदाधिकारी श्रम संसाधन विभाग की प्रखंड स्तरीय योजनाओं की जानकारी देंगे। नवगछिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को सभी स्तर पर जानकारी देना।

जिस तरह से की पठन-पाठन में हिस्सा ले सके। मालूम हो कि नवगछिया प्रखंड में कुल 139 शिक्षक ने योगदान दिया है। जिसमें 38 शिक्षक नियोजित हैं। वहीं रंगरा प्रखंड में कुल 64 शिक्षकों ने योगदान दिया है जिसमें 17 नियोजित शिक्षक हैं। इस्माईलपुर प्रखंड में 57 शिक्षक ने योगदान दिया। जिसमें 17 नियोजित शिक्षक हैं। वहीं गोपालपुर प्रखंड में 101 शिक्षकों ने योगदान दिया जिसमें 20 शिक्षक नियोजित हैं। इन सभी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
